INFO:
लखीमपुर खीरी में सोमवार को मौसम एकाएक बदल गया। कोहरे और गलन के साथ सर्द हवा से लोग ठिठुरते दिखे। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण हाईवे पर लोगों ने वाहन लाइट जलाकर चलाए। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।
: लखीमपुर खीरी में छाया घना कोहरा, सर्द हवा से कांपे लोग, गलन बढ़ी